
चाकुलिया: नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि अंचल अधिकारी और कर्मियों के साथ की बैठक
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया: नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि साहेबराम माण्डी एवं शिवचरण हांसदा शुक्रवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचल पदाधिकारी नवीन पूर्ति से मुलाकात किया. इसके उपरांत दोनों नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधियों ने अंचल अधिकारी और अंचल के सभी कर्मचारियों के साथ आपात कालीन विभागीय बैठक की. इस दौरान दोनो प्रतिनिधि ने कहा कि विधायक समीर कुमार मोहंती का सक्त निर्देश है कि प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से सभी आम जनता अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं. उन्होंने कहा कि आम जनताओं द्वारा आए हुए विभिन्न जन समस्याओं को त्वारित कारवाई करते हुऐ सभी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाय. ग्रामीणों को शिकायत करने का मौका न दे. इसपर अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति ने दोनों विधायक प्रतिनिधियों को अस्वस्थ किया कि कोई भी समस्या का समाधान निश्चित तौर पर किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे का समय सुनिश्चित किया गया है. इस बीच हर रोज जनता सीधे सीओ के साथ मुलाकात कर समाधान किया जाएगा.

Related posts:

