Advertisements

चाकुलिया: लाइन मेंटेनेंस कार्य को लेकर कल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया में मंगलवार को 33 केवी बालीबांध और 33 केवी चाकुलिया पीएसएस में लाइन मेटेनेंस का कार्य किया जाएगा. इस दौरान चाकुलिया और बालीबांध पीएसएस क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. अत्यंत जरूरी होने के वजह से कार्य कराया जा रहा है. इस अंतराल में पूर्व अगर कार्य सम्पन्न हो जाता है तो विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में बहाल कर दी जाएगी. इसकी जानकारी विद्युत विभाग के जेई सुशांत हेंब्रम ने दी.
Advertisements


