
चाकुलिया: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने 16 करोड़ के लागत से शिलान्यास कर कहा केरल के तर्ज पर झारखंड में भी शिक्षा देने का करेंगे कोशिश
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों के गाजे बाजे से साथ अतिथियों का स्वागत किया गया. इसके उपरांत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का सम्मानित किया किया ओर स्वागत गीत के साथ बच्चों ने रंगारंग नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया. इस दरमियान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और विधायक समीर मोहंती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और विधायक समीर मोहंती ने चार योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान चाकुलिया के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आधारभूत संरचना विकास एवं सौंदर्यकरण और चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास किया. वहीं ऑनलाइन के माध्यम से अंतर्गत प्रखंड गुदड़ी में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास और सरायकेला खरसावां के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गम्हरिया में आधारभूत संरचना विकास एवं सौंदर्यकरण का शिलान्यास किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील कुमार सिंह ने किया.


संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विधायक समीर मोहंती ने कहा कि लंबे समय के बाद 17 साल के बाद इस क्षेत्र के लोगों का उम्मीद जगा है और राज्य के लोग जिस सोच के साथ राज्य में झामुमो गठबंधन की सरकार बनाने का काम किया है, उन सभी के सोच पर यह सरकार खरा उतरने का काम किया है. उन्होंने कहा कि 18 साल में जो हमको नहीं मिला है निश्चित रूप से हेमंत सरकार के साढ़े सात साल के कार्यकाल में राज्य में विकास को गति मिला है. बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का नारा कोई ओर लाता है इसको धरातल पर लाने का काम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करता है. सावित्री बाई फुले 1878 में संकल्प लेकर महिला स्कूल खोलने का काम किया है. इसलिए झारखंड सरकार ने सावित्री बाई फुले के नाम से योजना चलाने का काम किया है. अध्यापक ही एक दीया से लाखों दीया को जलाने का काम करता है. विधायक ने शिक्षा मंत्री से अधूरा मॉडल स्कूल बनाकर जल्द से जल्द चालू करने का मांग किया. पारा शिक्षक की समस्याओं को समाधान करने का मांग किया. शहरी स्कूलों में कितने शिक्षक है और गांव के स्कूलों में कितने शिक्षक है इसको ध्यान देकर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का आग्रह किया. एकलव्य विधायक का एडमिशन शुरू हो गया है जल्द से जल्द प्रशिक्षण देने को लेकर पहल करने का आग्रह किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड अगल राज्य का निर्माण करने का उद्देश्य इस राज्य को विकसित करना है. इस राज्य की जनता को हर बेहतर सुविधा मिले इसको लेकर पहल की जा रही है. कुल 16 करोड़ की लागत से निर्मित योजना का शिलान्यास किया गया जो आने वाले समय में राज्य और क्षेत्र में बेहतर शिक्षा उपलव्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि वे 45 दिन के कार्यकाल में समीक्षा बैठक कर राज्य के विभिन्न जिला में 29 कॉलेज को स्वीकृति देने का काम किया है. पुनः सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बैठक में बेहतर शिक्षा के कोई आधारभूत संरचना करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी विद्यालय में कोई भी समस्या है तो विभाग को इसकी सूचित करे उसे तुरंत समाधान किया जाएगा. राज्य में शिक्षकों की कमी होने का कारण को लेकर कहा कि विभाग के ऊपर 3000 केस है जो न्यालय में गया हुआ है उसका रास्ता निकालने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कमी को दूर कर बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का एक साल में 50 घंटों को स्पेशल ट्रेनिंग लेनी होगी. झारखंड सरकार ने विद्यार्थियों की उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का काम किया है. 26000 शिक्षकों की बहाली में वैसे शिक्षकों को हर विद्यालयों ने डालने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक को अपना सर्टिफिकेट के साथ आवेदन जमा करने का निर्देश दिया था ताकि नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू कर सकें. लेकिन 50 प्रतिशत में मात्र 3000 से 4000 ही आया है. सीएम स्कूल को आने वाले समय में 80 से ज्यादा सीएम स्कूल बढ़ाने का काम करेंगे. नेतरहाट के तर्ज पर झारखंड में 3 नए विद्यालय खोलने का काम करेंगे. झारखंड सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के स्कूलों में मातृभाषा में शिक्षा देने हेतु पहल करने गई है. केरल के तर्ज पर झारखंड में भी शिक्षा देने का कोशिश करेंगे.

इस मौके पर कोल्हान प्रमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, डीएसई आशीष कुमार पांडे, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, मुखिया दशरथ मुर्मू, गौतम दास, बलराम महतो, मोहम्मद गुलाब, पीटला दास, राजा बारीक, प्रणव बेरा, रशीद खान, पलक रंजन महापात्र, विशाल बारीक, गौतम शर्मा, धीरज सिंह, बिक्रम बारीक, कृति महतो, राहुल महतो, कमल लोचन बेरा आदि उपस्थित थे.

