Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: आबुआ आवास निर्माण में भारी गड़बड़ी, रेलवे की जमीन पर बना दिये गये आबूआ आवास, रेलवे ने तोड़ा

संवाददाता विश्वकर्मा सिंह

Advertisements

चाकुलिया प्रखंड में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने मामला शांत हुआ नहीं कि आबुआ आवास योजना में भारी गड़बड़ी का पर्दाफाश हुआ है. मामला रेलवे जमीन पर मिलीभगत कर दर्जन भर आबुआ आवास का निर्माण कराया गया था, जो सोमवार को रेल प्रशासन ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है. अभी सवाल उठ रहा है कि आवुआ आवास निर्माण के दौरान जिओ टैग किसने और किसके आदेश से हुआ था ? क्या आवुआ आवास निर्माण के समय भूमि की अवस्थान की पता नहीं चल पाया? लोगों का सवाल हैं पंचायत के मुखिया एवं एवं पंचायत सचिव के मिलीभगत से अबैध निर्माण हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत अन्तर्गत मुटुरखाम गांव में एक समुदाय विशेष के लोगों को आवुआ आवासों की स्वीकृति दी गई थी. जिसमें एक दर्जन लाभूको को आवुआ आवास स्वीकृत किए गए. बताया जाता है जो कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे जमीन पर आवुआ आवास बना दिया गया. जियो टैग को लेकर मुखिया एवं तत्कालीन पंचायत सचिव के बीच अन -मन होने की बात भी सामने आ रहीं हैं. इसके बाद उस पंचायत सचिव का स्थानांतरण करा दिया गया. इस बीच बिचौलिया हावी हो गया. बिचौलिया के माध्यम से आवुआ आवासों को पुरा करा दिया गया. रेलवे की जमीन पर आबुआ आवास निर्माण होने का सूचना रेलवे अधिकारियों को मिलने पर जांच किया और सत्यता सामने आने पर आज रेल प्रशासन ने अवैध आबूआ आवासों को तोड़ दिया. इसमें सात आवासों को तोड़ा गया है. शेष बचे अवैध निर्माण को खाली करने के लिए 10 जून समय दिया गया है. रेलवे की इस कार्रवाई के बाद खलबली मच गयी है. मामले की जांच होने पर किन-किन लोगों का मिलीभगत है स्पष्ट हो सकता है.

बता दें पिछले दिनों चाकुलिया के माटियाबंधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला उजागर हुआ है. जांच से पंचायत व्यवस्था पर आंच लगी है. इसके आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार के बाद जेल भेजा गया है. फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला शांत हुआ नहीं कि एक ओर आबुआ आवास में भारी गड़बड़ी उजागर हुआ है. अब देखना है जांच के बाद किसके गर्दन में कांटा चुभती हैं.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?