Spread the love

चाकुलिया: जेबीकेएसएस प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार, प्रखंड अध्यक्ष बने सुफल महतो

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानापानी स्थित विवाह भवन में गुरुवार को जेबीकेएसएस केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष शंखदीप महतो के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी प्रद्युत महतो, उप प्रमुख कविता साव समेत अन्य दल बल के साथ जेबीकेएसएस का दामन थामा. इसके उपरांत जेबीकेएसएस के बैठक में प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुफल महतो, वरीय उपाध्यक्ष प्रद्युत महतो, उपाध्यक्ष कविता साव, ममता महतो, ठाकुर दास महतो, अनूप महतो, पवन सिंह, गुरुपद महतो, महासचिव महतो एसपीबीके गुलियार, सचिव श्याम चरण मुर्मू, विक्की महतो, समीर महतो, प्रफुल्ल महतो, पतित पावन महतो, सह सचिव गणेश नायक, स्वर्ण लता महतो, सुखदेव सबर, कमल महतो, संगठन सचिव बापी महतो, कोषाध्यक्ष जयंत महतो, प्रवक्ता सचिन महतो, मीडिया प्रभारी सहदेव महतो, स्वपन महतो और प्रदीप महतो को सर्वसम्मति से चुन लिया गया. इस मौके पर जिला कमेटी से पर्यवेक्षक के रूप में शैलेंद्र महतो, दिनेश महतो, विद्यापति महतो, शंकर भकत, केंद्र तथा जिला पदाधिकारी बासुदेव महतो, अशोक महतो, अनिर्वाण सिंह रॉय, पिंकी महतो, उज्ज्वल महतो, राजू महतो, जयराम महतो, परिमल महतो, ज्योतिर्मय महतो आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed