Spread the love

चाकुलिया : पाकुड़िया में शहीद खीतिश महतो का जन्मजयंती धूमधाम से मनाया गया, आयोजित हुआ झुमूर संगीत

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) प्रखंड की सरडिहा पंचायत अंतर्गत बंगाल सीमा सटे पाकुड़िया गांव में बुधवार को शहीद खीतिश महतो की जन्म जयंती मनाया गया. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्थ सारथी महतो पाकुड़िया पहुंच कर खितिश महतो के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस उपलक्ष में पश्चिम बंगाल के शारुल महुल झुमूर अखाड़ा द्वारा झुमूर संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री शतदल महतो, पंचायत समिति सदस्य तापस महतो, जतिन बेरा, तरूण महतो, सहदेव गोप, मनोज महतो, बिनय महतो, निर्मल महतो आदि मौजूद थे.

Advertisements

You missed