Spread the love

चाकुलिया: सुखराम महतो के आंखों का हुआ सफल ऑपरेशन, पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी की पहल से मिली रोशनी

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत क्षेत्र के कांकड़ीसोल निवासी बचपन से देखने में असमर्थ सुखराम महतो के आँखों को रोशनी पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी की पहल से मिली. ज्ञात हो की पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी द्वारा 22 जून को चाकुलिया में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर में सुनीता महतो अपने बेटे सुखराम को लेकर आई थीं. जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि सुकराम महतो का ऑपरेशन जल्द से जल्द किया जाना आवश्यक है क्योकि वह जन्म से ही दोनों आंखों में रेटिनल रोग के कारण देखने में असमर्थ है और अगर अविलंब ऑपरेशन नही किया गया तो वह हमेशा के लिए दृष्टिहीन हो सकता है. लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और माँ सुनीता दूसरे घरो मे काम करके किसी तरह अपने घर का खर्च चला पा रही थीं. इस वजह से ऑपरेशन का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं था. बच्चे का पिता नहीं होने के कारण अब तक उसका आधार कार्ड भी नहीं बन सका था जिसके कारण आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पाया है. आयुष्मान कार्ड के अभाव में सुखराम का ऑपरेशन करवाना एक बड़ी चुनौती थी. इस दौरान कुणाल षड़ंगी ने एक्स हैंडल के माध्यम से सहयोग की अपील की जिस पर मैक्स हॉस्पिटल रांची के डॉ. अनुज ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया. इस दौरान कुणाल षाडंगी और डॉ. अनुज के प्रयासों से आज सुकराम महतो का सफल ऑपरेशन मैक्स हॉस्पिटल रांची में डॉ. अनुराधा द्वारा संपन्न हुआ.

Advertisements
Advertisements

चाकुलिया से रांची तक ले जाने लाने और रहने खाने पीने की सारी व्यवस्था कुणाल षडंगी के द्वारा की गई. ऑपरेशन का सारा खर्च कुणाल षड़ंगी और डॉ. अनुज द्वारा वहन किया गया. ऑपरेशन सफल रहा और अब सुखराम महतो अपने दोनों आंखों से देख सकता है. कुणाल ने अस्पताल प्रबंधन और डॉ अनुज का आभार व्यक्त किया और सुखराम को उज्जव्ल भविष्य की शुभकामनाएँ दी.

You missed