
चाकुलिया: शहीद सुनील महतो स्मारक समेती ने किया सिमदी चौक में वीर शहीद पूर्व सांसद सुनील महतो के मूर्ति का अनावरण
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सिमदी चौक में शहीद सुनील महतो स्मारक समेती द्वारा वीर शहीद पूर्व सांसद सुनील महतो के मूर्ति अनावरण का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती और विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, घाटशिला के पूर्व विधायक प्रदीप बालमुचू, स्वः सुनील महतो की पत्नी सुमन महतो, भतीजी स्नेहा महतो शामिल हुए. इस अवसर पर आए हुए अतिथियों ने फीता काट कर मूर्ति का अनावरण किया. इसके उपरांत सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. साथ ही जमीनदाता प्रद्युत महतो, प्रशांत महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.


पूर्व सांसद सुनील महतो की पत्नी सुमन महतो ने कहा कि ऐसे सुंदर मौके पर उन्हें याद करने पर आभार जताया. साथ ही प्रद्युत महतो और प्रशांत महतो को शहीद पति के मूर्ति के लिए जमीन दान में देने पर उन्हें धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि आज के समय में भाई भाई को एक इंच की जमीन नहीं देता है लेकिन आप ने जमीन देकर मेरे पति का जो सम्मान किया है उसके लिए जीवन भर आभारी रहूंगी. उन्होंने कहा कि बहुत कम ऐसी लोग होते है जो शहीदों को याद करते है.

विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा कि महान सपूत, निर्भीक, निडर, धरती का लाला कहे जाने वाले पूर्व सांसद सुनील महतो के प्रतिमा का समेकित रूप से अनावरण किया गया. पूर्व सा सांसद सुनील महतो ने समाज के लिए, राष्ट के लिए ओर यहां के लोगों की हक ओर अधिकार के लिए आवाज उठाने का काम किया है. अन्याय और अत्याचार को लेकर लड़ते आए है. वैसे वीर महापुरुष, वैसे क्रांतिकारी महापुरुष सुनील महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया. उन्होंने कहा कि सुनील महतो जैसे नेता को माओवादियों ने 4 मार्च को बाघुरिया के फुटबॉल मैदान में गोली मारकर हत्या कर दी. लेकिन सुनील महतो आज भी झारखंड के कोने कोने में जिंदा है.

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती ने सर्वप्रथम अपने पवित्र परमात्मा के प्रति श्रद्धा के साथ पूर्व सांसद सुनील महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि जिनके याद में, जिनके शरण में, जिनके अनुसरण में ओर जिनके स्मृति में आज ऐसे भव्यता और दिव्यता के साथ सुनील महतो को याद किया गया है. निश्चित रूप से पूर्व सांसद की पत्नी सुमन महतो (भाभी) को हम सौभाग्यशाली भी कह सकते है जिनको सुनील महतो जैसा पति मिला था और एक तरफ से दुर्भाग्यशाली भी हम कहेंगे कि जिनको बहुत कम उम्र में सुनील महतो जैसा योद्धा को खो दिया है. सुमन महतो कुछ ही दिन पहले अपनी जवान बेटी को भी खो दिया है. लेकिन वे लोगों के प्रति अपना प्रेम और प्रेमभाव कभी भी कम नहीं किया और समाज के काम में लग गई. कोई छोटा मोटा कमजोर आदमी का परिवार नहीं होता वो शहीद नहीं होता है जो शहीद होता है वो ऐतिहासिक वीर योद्धा वीर पुरुष वो संघर्ष करके प्राणों का बलिदान दिया है. उन्होंने कहा कि वीर शहीद सुनील महतो का आवाज पार्लियामेंट में आज भी गूंज रहा है. सुनील महतो आज भी हमारे बीच जिंदा है. विधायक ने उनके वीरता, उनके विचारधारा, उनके कर्म, उनके ईमानदारी और उनके आंदोलनकारी योद्धा को नमन किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वे पूर्व सांसद सुनील महतो के हत्या के घटना की जांच करने का मांग करेंगे.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो, कुर्मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो, उड़ीसा के कुर्मी नेता जयमुनी महंता, पश्चिम बंगाल के कुर्मी नेता राजेश महतो, जिला सचिव घनश्याम महतो, हरमोहन महतो, अरुण साव, सुनील महतो, स्नेहा महतो प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, मुखिया साहेबराम मांडी, सचिव बलराम महतो, भृति सुंदर महतो, रामाकांत शुक्ला, मुरारी लाल शर्मा, कृति महतो, राहुल महतो, मनोज महतो आदि उपस्थित थे.
Related posts:

