Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत के मुर्गा मांस विक्रेताओं के साथ की बैठक, खुले में मीट मुर्गा का अपशिष्ट फेंकने पर 1000 रूपया जुर्माना वसूलने की दी चेतावनी

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार के निर्देश पर नगर प्रबंधक अनंत कुमार खालखो की अध्यक्षता में मुर्गा मांस के विक्रेताओं के साथ बैठक की गई. ‌इस बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी मुर्गा मांस के विक्रेता शामिल हुए. इस दौरान बैठक में नगर प्रबंधक के द्वारा विक्रेताओं को विशेष दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि मुर्गा के पंख और मांस के बेकार अवशेष को खुले में नहीं फेकें कि बात कही. मुर्गा दुकान में प्लास्टिक या शीशा लगा कर ही मुर्गा का मीट को बेचा जाए. उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी की खुले में मीट मुर्गा का अपशिष्ट फेंकने पर 1000 रूपया जुर्माना वसूला जाएगा. इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी दुकानदारों ने नगर पंचायत क्षेत्र को साफ सफाई रखने में सहमति जतायी है. इस मौके पर नगर प्रबंधक प्रभात मिंज, कम्यूनिटी ऑर्गेनाइजर रेणुका महतो, राजा अली, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अंजीर, भटू मुंडा, मोहम्मद विकी आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed