Spread the love

झारखंड में पेट्रोल छिड़ककर विवाहिता को जिंदा जलाया, हालत

गंभीर तीन के खिलाफ केस दर्ज….

महिला आग के कारण बुरी तरीके से झुलस गई बेहद गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है

Advertisements

पलामू : झारखंड ऐसा लग रहा है जैसे अपराधियों के लिए किसी घटना को अंजाम देने के लिए पेट्रोल एक हथियार बन गया है. राज्य में फिर एक बार एक महिला पेट्रोल कांड की शिकार बनी है. आरोपियों द्वारा विवाहित महिला को जिंदा जलाने कर मारने की कोशिश की गई. इस दौरान महिला आग के कारण बुरी तरीके से झुलस गई. बेहद गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है. महिला को पेट्रोल से जिंदा जलाने की कोशिश के आरोप में 3 लोगों के विरुद्ध हुसैनाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisements

You missed