Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने खाड़बंधा गांव में विधायक निधि से किया क्लब भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) प्रखंड के लोधाशोली पंचायत स्थित खाड़बंधा गांव में विधायक निधि से विधायक समीर कुमार मोहंती ने क्लब भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. ज्ञात हो की विगत चुनाव में खारबांधा गांव पहुंचे थे तो ग्रामीणों ने हरी मंडप के सामने एक क्लब भवन का मांग किया था. इसको ध्यान में रखकर विधायक ने खारबांधा गांव का मांग पूरा किया है. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया और आने वाला चुनाव में गांव एकजुट होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक समीर महंती को फिर से विधायक बनाने का संकल्प लिया. इस मौके पर मुख्य रूप से लोधाशोली पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार गोप, देवाशीष मोहंती, गाबला दत्ता, तोतन खामराई, मनोज गोप, कैलाश गोप, विराम गोप, बुधु नाथ गोप , चैतन गोप, मिथिला गोप, हरिप्रिया गोप, सुसीला गोप, पुष्पांजलि गोप आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed