
चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया में रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के आध्यात्मिक राजदूत थे. विधायक ने स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताएं मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया. भारतीय दर्शन के मौलिक सिद्धांतों का प्रतिपादन किया और प्राणीमात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया. उन्होंने कहा कि वह संसार के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, अमित राय, बहरागोड़ा उप प्रमुख मुन्ना होता, मनिंद्र नाथ पालित, सुजीत दास, मिथुन कर, बिस्वजीत भोल, गोबिंद गोप, बापी महतो, आबू राय, मदन दास आदि उपस्थित थे.

Related posts:

