Advertisements
Spread the love

विधायक समीर मोहंती ने केंदाडांगरी गांव में सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास…

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह  चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत स्थित केंदाडांगरी गांव में सामुदायिक भवन (क्लब) भवन निर्माण कार्य का मंगलवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. ग्रामीणों का पुराना मांग था की गांव में क्लब भवन का निर्माण हो. इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया था.

Advertisements

इस पर विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था की बहुत जल्द केंदाडांगरी गांव को क्लब भवन मिलेगा. इस समस्या को ध्यान में रखकर विधायक समीर मोहंती ने ग्रामीणों का मांग पूरा किया है. इस मौके पर झामुमो नेता पुलक महापात्र, राणा मल्लिक, मिथुन कर, झंटू भोल, केंदाडांगरी गांव के ग्राम प्रधान देवदत्त माईती, सजल महापात्र, बिल्टू महापात्र, पिंटू महापात्र, देव दुलाल माईती, लव मुंडा, गणेश मुर्मू, मुकुल माईती, लेडेन मुर्मू, फोनी मुंडा, फटिक महापात्र, बापी माईती, नकुल महापात्र, खितिश दास आदि उपस्थित थे.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित