Advertisements

चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया मनोहरलाल हाई स्कूल का औचक निरीक्षण
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत मनोहरलाल हाई स्कूल का विधायक समीर कुमार मोहंती ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय की विधि व्यवस्था, शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों की उपस्थिति तथा छात्र-छात्राओं को मिल रही सुविधाओं का गहन जायज़ा लिया. इस दौरान विधायक ने विद्यालय प्रबंधन से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने विद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष ज़ोर दिया.
Advertisements


इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख धनंजय करूणामय, शिवचरण हांसदा, साहेबराम मांण्डी, मो. गुलाब, गोपन परिहारी, बुलबुल मंडल, राहुल महतो, निर्मल महतो आदि उपस्थित थे.

