Spread the love

चाकुलिया: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने पुरुषोत्तम बाल्मीकि को झारखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन द्वारा चाकुलिया निवासी पुरुषोत्तम बाल्मीकि को समाज के प्रति किए गए कार्यों के आधार पर यूनियन का झारखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस दौरान संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड्डू संजय बाल्मीकि ने यूनियन की नियमावली के अनुरूप सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छकार समाज की दिन-प्रतिदिन बढ रही समस्याओं को हल कराने और वैधानिक अधिकार दिलवाने हेतु कृत संकल्पित होकर ईमानदारी एवं कर्मठता से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति आगामी 1 वर्ष के लिए प्रभावी होगी.

Advertisements
Advertisements

You missed