Advertisements

चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने दाह संस्कार भट्टी निर्माण की मांग को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार को सौंपा पत्र
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर मोहंती ने चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जनसमस्या को लेकर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार से मुलाकात कर पत्र सौंपा. इस दौरान विधायक ने पत्र के माध्यम से बताया कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में वर्तमान में शव दाह संस्कार के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने गंधरूपी घाट में दाह संस्कार भट्टी (शवदाह गृह) के निर्माण की मांग करते हुए मंत्री से आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस आवश्यक सुविधा का लाभ मिल सके. विधायक ने उम्मीद जताई कि सरकार इस जनहित से जुड़े विषय पर जल्द सकारात्मक पहल करेगी, जिससे चाकुलिया क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके.
Advertisements


