Advertisements

चाकुलिया: नगर पंचायत में विधायक समीर मोहंती ने 150 जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया कंबल
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती के द्वारा 150 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस संबंध में विधायक समीर मोहंती ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए तत्पर है. ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना सामाजिक दायित्व है.

इस मौके पर नगर प्रशासक मोटाय बानरा, सिटी मिशन मैनेजर तमाल कांत महाकुड़, कनीय अभियंता अनिश कुमार, मीता राय, हरमोहन पानिका, बीरेंद्र उरांव, मो. गुलाब, असगर हुसैन, रेणुका महतो, अमित मिश्रा, अरुण महतो, दुर्गा नाथ, प्रलभ नाथ झा, असीम नाथ, रॉकी दास आदि उपस्थित थे.
Related posts:

