Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने किया नवनिर्मित ‘ज्ञान केन्द्र’ का उद्घाटन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत भवन में नवनिर्मित ‘ज्ञान केन्द्र’ का उद्घाटन विधायक समीर मोहंती ने विधिवत रूप से फीता काट कर किया. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस ज्ञान केन्द्र का अधिक से अधिक उपयोग कर इसे क्षेत्र का एक आदर्श और उत्कृष्ट अध्ययन स्थल बनाना चाहिए, जिससे युवाओं और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हो सकें.

Advertisements

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सह झामुमो नेता धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो,शकीला मुर्मू, निर्मल महतो, मिथुन कर, कृति महतो, राम मुर्मू, रमेश हांसदा, मलय माईती, दिनेश पाल, मनोरंजन गोप, गौतम दास, डिजेन हांसदा, जेएसएलपीएस के बसंती पाल, स्नेह मोनी गोप, लक्ष्मी मांडी आदि उपस्थित थे.

You missed