Advertisements
Spread the love

ब्लड की कमी झेल रहे सरायकेला ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन ने थैलेसीमिया पेशेंट के लिए खुद डोनेट किया एक यूनिट ब्लड . . .

सरायकेला sanjay । सरायकेला ब्लड बैंक इन दिनों ब्लड की कमी झेल रहा है। जहां ए और ओ ग्रुप के ब्लड पूरी तरह से अनुपलब्ध हैं। और ब्लड बैंक द्वारा इसे लेकर लगातार व्यक्तियों और संगठनों से संपर्क कर ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वही शनिवार को एक थैलेसीमिया पेशेंट के लिए ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता को देखते हुए सरायकेला ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह ने मिसाल पेश की। और स्वयं का ओ पॉजिटिव ब्लड देकर उक्त थैलेसीमिया पेशेंट के लिए रक्त की आवश्यकता को पूरा किया। जिसका स्थानीय तौर पर सराहना किया जा रहा है।

You missed