Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने फीता काटकर किया लैंपस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे लैंपस परिसर में गुरुवार को विधायक समीर कुमार महंती ने धान बीज वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया. इस दौरान पहले दिन 15 किसानों ने 10 क्विंटल 25 केजी धान खरीदा. ज्ञात हो कि लैंपस में किसानों के लिए 550 क्विंटल एमयूटी 7029 किस्म का धान बीज उपलब्ध कराया गया है. किसानों को 20 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर दिया जा रहा है.

Advertisements

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि झारखंड सरकार कृषि कार्य को सशक्त बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा पहल की जा रही है. साथ ही किसानों से अपील किया कि वे गुणवत्तापूर्ण बीज लेकर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें ताकि उत्पादन बेहतर हो. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार किसानो को लैंपस के माध्यम से गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही विधायक ने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार द्वारा जल्द ही चाकुलिया में नए लैंपस भवन का निर्माण किया जाएगा.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, घनश्याम महतो, अक्षय महंती, रबिंद्र नाथ मिश्रा, बलराम महतो, राम बास्के, गौतम दास, पीटला दास, सोमवारी सोरेन, संजय घोष, राशिद खान, विशाल बारीक, गौतम शर्मा, बबलू हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित