Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: वीर सिद्धु कान्हु क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक समीर मोहंती ने किया विजेता टीम को पुरस्कृत

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जामुआ पंचायत स्थित सानघाटी में वीर सिद्धु कान्हु क्लब द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर फाइनल का उद्घाटन किया. पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर विधायक समीर मोहंती ने विजेता हुए टीम रीमिक्स रिलामाला नालदोहा को नगद 12000 रुपया एवं ट्राफी उप विजेता टीम के जे बी बॉस फुटबॉल क्लब सानघाटी को नगद 10000 रुपया एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया. वहीं सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों टीम को नगद 6000- 6000 रुपया देकर पुरस्कृत किया गया.

Advertisements

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृति सुंदर महतो, डोमन चंद मांडी, राम चंद्र बेसरा, कन्हाईलाल हांसदा, प्रभास हांसदा, करुणामय महतो, घनश्याम हांसदा, अजय महतो, संजय महतो, राजू महतो, राजेन्द्रनाथ हेंब्रम, रायसेन कुमार, दुर्गा कुमार, हरिपद कुमार आदि उपस्थित थे.