Advertisements

चाकुलिया: जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा स्थित रासमंच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया. भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया. इस दौरान फूलों, झालरों और रोशनी से सजा यह स्थल भक्ति और आस्था का केंद्र बना रहा. सुबह से ही महिलाएँ, बच्चे और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुँचे और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव को लेकर पूजा अर्चना की. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया. इस अवसर पर दिनभर मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजता रहा.
Advertisements


