Advertisements
Spread the love

चाकुलिया पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में आरोपी राहुल कालिन्दी को भी गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना में दर्ज कांड संख्या 65/2025 के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. यह मामला 9 सितंबर को एक व्यक्ति द्वारा दायर किया गया था. इसमें उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप था. उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप राहुल कालिन्दी पर लगाया था. वह पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के बिनपुर थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कांड का अनुसंधान शुरू किया. गुप्त सूचना के आधार पर चाकुलिया थाना की टीम ने पश्चिम बंगाल के बिनपुर थाना पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग पीड़िता को बिनपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया. इसके साथ ही प्राथमिकी में नामित मुख्य आरोपी राहुल कालिन्दी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 96/137(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 08 के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisements

You missed