Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कुचियाशोली में कंकाल मिलने की अफवाह को पुलिस ने किया खुलासा, जांच में मिला जानवर का कंकाल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली पंचायत में कंकाल मिलने की अफवाह को पुलिस ने खुलासा कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह इसकी जांच करने थाना के एएसआई पीतांबर मंडल, किशुन तिरु पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने झाड़ियों में पाया कि वहां किसी जानवर की कंकाल है जिससे दुर्गंध निकल रही थी. ज्ञात हो कि गुरुवार की देर शाम को ग्रामीणों द्वारा थाना को सूचना दी गई थी कि बालीबांध कर्मा सेवा प्ले स्कूल के समीप झाड़ियों में एक कंकाल पड़ा है.

Advertisements