Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने दिया स्नेह और सम्मान का संदेश

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्षाबंधन के अवसर पर सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया. इस दौरान थाल सज्जा, मेहंदी रचाओ, राखी बनाओ और सावन परिधान समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. कार्यक्रम के तहत विद्यालय की बहनें चाकुलिया थाना पहुंचीं और वहां तैनात पुलिस जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया. बहनों ने गीत प्रस्तुत कर जवानों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि थाना के जवानों की कलाइयां सूनी न रहें और उन्हें बहनों की कमी महसूस न हो, इसी उद्देश्य से वे उनके साथ रक्षाबंधन मनाने पहुंचीं.

सावन परिधान प्रतियोगिता में अराध्या शाह ने प्रथम, रेखा महतो ने द्वितीय और मधुमिता पोलाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. राखी निर्माण प्रतियोगिता में जिया महतो प्रथम, तृप्ति हांसदा एवं अंजना हेम्ब्रम द्वितीय तथा मानस महतो तृतीय रहे. सीनियर वर्ग में नेहा महतो प्रथम, पूर्वी बकरेवाल द्वितीय और दिया महतो तृतीय रहीं.


मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में बृष्टि शीट प्रथम, डोना बेरा द्वितीय और कनिका पाल तृतीय रहीं. वहीं थाल सज्जा प्रतियोगिता में हिमांगी पोलाई प्रथम, ध्रुवजीत बारिक द्वितीय और शिउली मंडल तृतीय रहीं.

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला ने भाई-बहनों को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन के महत्व, परंपरा और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि परस्पर स्नेह, विश्वास, कर्तव्य और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है. कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव अमित भारतीय, उपाध्यक्ष आलोक लोधा, समिति सदस्य हार्दिक यादव, प्रधानाचार्य कमलकांत प्रमाणिक सहित विद्यालय के आचार्य-आचार्याएं और सैकड़ों भैया-बहन उपस्थित रहे. पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और भाई-बहन के प्रेम का माहौल बना रहा.

You missed