Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: हरगौरी सोप फैक्ट्री में बिजली करंट लगने से रूपचांद मुर्मू की हुई मौत, विधायक समीर मोहंती शोकाकुल परिजनों का बढ़ाया ढांढस

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कांकड़ीशोल मौजा में संचालित हरगौरी सोप फैक्ट्री परिसर में मंगलवार रात बिजली करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक रूपचांद मुर्मू (30 वर्ष) काकड़ीशोल निवासी मंगल मुर्मू का पुत्र था. घटनाक्रम के मुताबिक मृतक मजदूर के ऊपर बिजली का एक बड़ा पंखा गिर पड़ा जिसकी चपेट में जाकर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. आनन फानन में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक समीर मोहंती भी अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. इसके उपरांत बुधवार को विधायक ने मृतक के आवास पहुँच शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया एवं दुख की इस बड़ी विपदा में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया.

Advertisements

इस मौके पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष शिव चरण हाँसदा, गौतम दास, विशाल बारिक, संजय घोष, आबु राय, प्रणव बेरा, गब्ला दत्ता,बिश्वजीत भोल, तापस दास, शुभम दास, सुजीत दास, हिमांगशु दास, राशिद खान आदि उपस्थित थे.

You missed