Advertisements
Spread the love

समीर कुमार मोहंती ने नगर पंचायत के प्रशासक एवं कनीय अभियंता के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की साथ ही सरकार के नए कार्यों को लेकर योजना तैयार करने की बात कही…

 

चाकुलिया : विश्वकर्मा सिंह  बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने चाकुलिया नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार एवं कनीय अभियंता लखिन्दर माहली के साथ विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक की एवं नए कार्यों को लेकर योजना तैयार करने की बात कही.

Advertisements

इस दौरान गोविंदपुर जाने वाली सड़क का मरमती कारण, समुचित लाइट की व्यवस्था, पेयजल के लिए जलमीनार का निर्माण, नागानल कॉलोनी स्थित मुख्य मार्ग पर ड्रेन निर्माण, नागा बाबा मंदिर के समीप सौंदरीकरण का कार्य, नागा बाबा मंदिर नजदीक सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार आदि विषयों को लेकर चर्चा हुई और दो कनीय अभियंताओं के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने स्थलों मे जाकर कार्य स्थल का जायज लिया गया.

विधायक ने जल्द ही निविदा प्रक्रिया मे लाने की बात कही गई. इस मौके पर राकेश मोहंती, विशाल बारिक, तापस दास, गौतम शर्मा, राम बास्के, देवकुमार मुंडा आदि उपस्थित थे.