Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन, झामुमो ने बनाई रणनीति

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कार्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया.

इस दौरान बैठक में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विधायक समीर कुमार मोहंती ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. विधायक ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया.

You missed