Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सोलर जलमीनार 3 माह से खराब, 3 किलोमीटर दूर से पानी लाने में विवश ग्रामीण

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत स्थित बरडीह टोला में लगा सोलर जलमीनार पिछले 3 माह से खराब पड़ा है. यह सोलर जलमीनार बनने से गांव में बसे ग्रामीणों को ही नहीं, बल्कि आने-जाने वाले राहगीर भी इस जलमीनार से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे. जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल पा रहा था. इससे ग्रामीणों में काफी खुशी थी. मगर यह जलमीनार खराब जो जाने के कारण न सिर्फ ग्रामीणों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि आने-जाने वाले राहगीरों को भी दिक्कत होती है. बताते चलें कि इस गांव में प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है. गांव में लगे चापाकल भी सूख जाते हैं. चापाकल सूखने के कारण ग्रामीणों को 3 किलोमीटर दूर दूसरे गांव रूपुषकुंडी से पानी लाना पड़ता है. सोलर जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों में काफी खुशी थी कि अब दूसरे गांव में पानी के लिए नहीं जाना पड़ेगा. मगर जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों के चेहरे का मुस्कान छीन गया.

ग्रामीण मादो हेंब्रम, सकुल हेंब्रम, हीरामनी सोरेन, सोनामनी हेंब्रम, पानमनी हेंब्रम, बहानी हेंब्रम, सालगे हेंब्रम, पार्वती सोरेन, पानी हेंब्रम, रिया मांडी, रानी हेंब्रम, सोनिया मांडी, शेफाली सोरेन, सालोमनी सोरेन ने बताया कि सोलर जलमीनार मरम्मती कराने को लेकर मुखिया दानगी सोरेन से शिकायत किया गया. लेकिन इसके बावजूद भी जालमीनार मरम्मती कराने को लेकर पहल नहीं किया गया है.

You missed