Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह, बीडीओ ने अभिभावकों को मताधिकार प्रयोग करने की दिलाई शपथ

(विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को शिक्षक अभिभावकों की बैठक ओर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा शामिल हुई. इस दौरान बैठक में मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय की टॉप थ्री स्थान पाने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया. अवसर पर अतिथियों द्वारा मैट्रिक में विद्यालय की प्रथम टॉपर भूमिका महतो, द्वितीय टॉपर मधुमिता महतो और तृतीय टॉपर संचित महतो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. वहीं तीनों टॉपर्स के अभिभावकों को अन्य अभिभावकों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा ने सभी अभिभावकों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई और अनुरोध किया कि अगामी 25 को घर से निकलकर वोट देने जरूर जाएं और अपने साथ पांच मतदाताओं को लेकर जाएं. उन्होंने मताधिकार का प्रयोग करने और उसके अधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ आरती मुंडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की वह आगे भी इसी तरह मेहनत करें और सफलता प्राप्त कर अपना और परिवार के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा की बच्चों के बेहतर प्रदर्शन में सभी अभिभावक बधाई के पात्र हैं. इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक मनिंद्रनाथ पालित ने कहा कि परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी हताश न हो और भी मेहनत कर आगे सफलता प्राप्त करें. अनुशासन ही देश को महान बनाता है. इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य सुभाषचंद्र महतो, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मदन मोहन हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि बुलबुल मंडल, अरविंद गिरी, शिक्षक उमाशंकर पाल, सराय हांसदा, पुरुषोत्तम आनंद, गौतम मंडल, बहादुर हांसदा, एन बास्के, जूही कुमारी, रश्मि सिंह समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

Advertisements

You missed