Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: आमाभुला गांव में आपसी विवाद को लेकर धारदार हथियार से किया तपन महतो पर जानलेवा हमला, रेफर

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सोनाहातू पंचायत के आमाभुला गांव में आपसी विवाद में तपन महतो (35) को धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना मंगलवार की सुबह की है जब तपन महतो तालाब में नहाने गया था. इसी हमले में तपन महतो को सिर में, पैर में और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तपन महतो को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉ संपा मन्ना घोष ने तपन महतो का प्राथमिक उपचार किया और उसके बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया. घटना की सूचना पाकर मुखिया मोहन सोरेन और थाना के एएसआई पीतांबर मंडल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

Advertisements

इस घटना को लेकर घायल तपन महतो की पत्नी छाया रानी महतो ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के संबंध में लिखित तौर पर बताया कि मंगलवार की सुबह पति तपन महतो नहाने के लिए तालाब गया था. इस दौरान तालाब के समीप गांव के ही युवक मनींद्र महतो ने धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से पूरी तरह जख्मी कर दिया. उन्होंने लिखित में यह भी बताया कि विगत 7 सितंबर को गांव के मंदिर का हिसाब को लेकर बैठक हुआ था. इस बैठक के बाद मनिंद्र महतो और लाल मोहन महतो ने पति तपन महतो को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया था.