Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा में 12 मौजा के ग्रामीणों का उमड़ा जनसैलाब, विधायक ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना की

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत स्थित खोड़ीपाहाड़ी पहाड़ पूजा में शनिवार को खोड़ीपाहाड़ी संस्कृति रक्षा समिति के नेतृत्व में पहाड़ पूजा संपन्न हुआ. इस दौरान पूजा करने के लिए रेंगड़पाहाड़ी, सोनाहारा, सालुआडीह, कदमाशोली, बढ़शोल, कालिदासपूर, मालकुंडी, सितबड़िया, भालूकापाहाड़ी, हथियाशोली, आमलागुड़ा और लुआग्राम समेत 12 मौजा के ग्रामीणों ने खोड़ीपहाड़ी पहाड़ की पूजा कर क्षेत्र में अच्छी बारिश और गांव की खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर पूजारी मिहिर सरदार ने विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराई. पहाड़ पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. पहाड़ पूजा के अवसर पर खोड़ीपहाड़ी पहाड़ के नीचे मेला का आयोजन किया गया. मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थी. ग्रामीण पूजा कर मेला का भी लुत्फ उठाया. वहीं रविवार को भी पहाड़ पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती खोड़ीपहाड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

Advertisements

इस दौरान संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि खोड़ीपहाड़ी क्षेत्र के लिए धरोहर है. समाज के युवा संगठित होकर अपनी संस्कृति का संरक्षण करें. विधायक ने कहा की खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा क्षेत्र के लोगों के आस्था और संस्कृति से जुड़ी है. कमेटी हर वर्ष पूजा का आयोजन कर अपनी आस्था और संस्कृति को संरक्षण करन का सराहनीय कार्य करती है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गोपन परिहारी, रूपचांद हाँसदा, अर्जुन गोप, असित कु. करुणामय, श्यामल कु. महतो, सुनील वरण घोष, हरिश्चंद्र माहाली, हरेन माहाली, अमर हाँसदा, बैद्यनाथ माहाली, रवीन्द्र माहाली, पूर्णचंद्र हाँसदा, रूद्र प्रताप महतो, हरिपद मंडल, खगेश्वर माहाली, शशांक महतो, तपन टुडू, मानिक हेम्ब्रम, बुद्धेश्वर माहाली, राजेश्वर महतो, कृष्णपद माहाली, संजय राणा, भानु माहाली, असित माहाली, राजेन सोरेन, धर्म दास हाँसदा, गोराचांद सोरेन, अखिलेश्वर करुणामय, प्रकाश हेमंत, लखीराम माहाली, लोसो सोरेन, राहुल माहाली, प्रभु हाँसदा, प्रसन्नजीत माहाली, कृष्णपद महतो, धरनी करुणामय आदि उपस्थित थे.

You missed