Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: शहीद चानकु महतो के शहादत दिवस पर मूर्ति अनावरण समारोह में ग्रामीणों को शामिल होने का किया आग्रह

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
शहीद चानकु महतो स्मारक समिति के सदस्यों ने प्रखंड के दक्षिणसोल, भालुकबिंधा और चियांबांधी गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक किया. इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर आगामी 15 मई को शहीद चानकु महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया. साथ ही चानकु महतो का शहादत दिवस पर मूर्ति अनावरण समारोह में शामिल होने की अपील की. इस दरमियान महिला शक्ति मातृशक्ति ने प्रचार प्रसार कर शहादत दिवस के दिन समारोह में अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया. ज्ञात हो कि प्रखंड के भातकुंडा पंचायत स्थित भालुकबिंदा के स्मारक स्थल पर आगामी 15 मई को शहीद चानकु महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता आंदोलन और हूल विद्रोह के नायक शहीद चानकु महतो का 169वां शहादत दिवस मनाया जाएगा. स्मारक स्थल पर शहीद चानकु महतो की मूर्ति का अनावरण होगा.

Advertisements

इस मौके पर हरि शंकर महतो, चंदन महतो, कोकिल महतो, गिरीश चंद्र महतो, एसपीबीके गुलियार, मनोरंजन महतो, सहदेव महतो, जितेंद्र महतो, जयदेव महतो, रंजन महतो, सौरभ महतो, ठाकुरदास महतो, सीमांत महतो, अनीता महतो, मोनिका महतो, ज्योत्सना महतो आदि उपस्थित थे.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?