Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन युवा समाजसेवी ने फीता काटकर किया, विद्युत सज्जा बना आकर्षक का केंद्र

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत के नया बाजार स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी प्रथम वर्ष धूमधाम से शक्ति की देवी मां दुर्गा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर गुरुवार को पंडाल का उद्घाटन युवा समाजसेवी आकाश कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया. वहीं दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. पंडाल की ऊंचाई लगभग 55 फीट तथा चौड़ाई 50 फीट की है. पंडाल की लागत लगभग दो लाख है. पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा कड़ी मेहनत के बाद पंडाल का निर्माण किया गया. वहीं मुख्य सड़क के ऊपर दो लाइटिंग तोरणद्वार बनाया गया और आकर्षक विद्युत सज्जा किया गया है. कमेटी द्वारा लगभग 6 लाख खर्च कर धूमधाम से पूजा मनाया जा रहा है. वहीं विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Advertisements

इस मौके पर रवींद्र नाथ मिश्रा, सिद्धेश्वर सिंह, बिरेंद्र तिवारी, अध्यक्ष शिवमंगल सिंह, सचिव रवि तिवारी, सह सचिव मौशमी मल्लिक, रेणु शर्मा, गीता देवी, पवन सिंह, अजय मिश्रा, राज सिंह, अश्विनी ओम आदि उपस्थित थे.