Advertisements
Spread the love

गम्हरिया ब्लॉक में राजस्व शिविर भूमि विवादों का निपटारा, ग्रामीणों को मिली राहत

Advertisements

गम्हरिया संवाददाता : जगबंधु महतो

सरायकेला-खरसावां /गम्हरिया  : सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड में राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर शनिवार को गम्हरिया अंचल कार्यालय में राजस्व शिविर लगाया गया। जिसमें गम्हरिया अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर आयोजित हुए इस राजस्व शिविर में सैकड़ो आवेदन प्राप्त हुए  जिनमें अधिकांश भूमि विवाद निवारण से जुड़े थे। मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया ने बताया कि राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदनों को विशेष तौर पर देखा जाएगा। इसके अलावा शिविर में म्यूटेशन ,ऑनलाइन रजिस्टर 2 एंट्री जैसे समस्या से जुड़े आवेदनों पर भी विचार किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को कर्मचारी एवं अंचल निरीक्षकों के द्वारा जांच कर त्रुटियों को दूर किया जाएगा।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर