Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल हुए युवा समाजसेवी कुणाल महतो, क्षेत्र में उत्तम वर्षा, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जयनगर स्थित आस्था एवं लोक परंपरा के प्रमुख केंद्र बाबा कान्हाईश्वर पहाड़ में आयोजित पारंपरिक पहाड़ पूजा के अवसर पर युवा समाजसेवी कुणाल महतो ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर बाबा कान्हा ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में समय पर उत्तम वर्षा, भरपूर फसल, किसानों की समृद्धि, सुख-शांति, खुशहाली तथा समस्त जनमानस के कल्याण की प्रार्थना की.

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर कुणाल महतो ने कहा कि बाबा कान्हा ईश्वर पहाड़ पूजा क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है. यह पर्व सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं, इसलिए इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए.

उन्होंने श्रद्धालुओं को पहाड़ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा कान्हा ईश्वर की कृपा से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे तथा किसानों के परिश्रम का उचित प्रतिफल मिले. उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के साथ इस पावन पर्व को मनाने का भी आह्वान किया. पहाड़ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की उन्नति, अच्छी वर्षा एवं जनकल्याण की मंगलकामना की. इस दौरान पूरे पहाड़ क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला.

इस मौके पर पार्थो महतो, शतदल महतो, साधन मल्लिक, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, शंकर नाथ, देवाशीष महतो, तरुण महतो, तापस महतो आदि उपस्थित थे.