Spread the love

बाबा साहब जयंती के उपलक्ष पर चंपई सोरेन ने सैकड़ो जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र आदि का किया वितरण

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर : जगबंधु महतो 

सरायकेला – खरसवां । जिला के आदित्यपुर स्थित अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष 14 अप्रैल बाबा साहब जयंती के उपलक्ष पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शिरकत की। भाजपा आरआईटी मंडल के द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शिरकत करते हुए चंपाई सोरेन ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। इस उपलक्ष पर सैकड़ो जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र आदि का भी वितरण किया गया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को हमेशा मान सम्मान दिया है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर के विचारधारा के विरुद्ध जाकर कार्य किया है। झारखंड में भी कांग्रेस विचारधारा राज्य के विकास के विरुद्ध है। चंपाई सोरेन ने कहा की आज झारखंड में कांग्रेस के चलते ही आदिवासियों के हक और अधिकार का हनन, बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे जलंत मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं। चंपाई ने कहा कांग्रेस के इसी विचारधारा के विरुद्ध संथाल परगना से आंदोलन की शुरुआत की है जो धीरे-धीरे झारखंड समेत पूरे देश में फैलेगा।

You missed