Spread the love

 

चिलगु  PRMC द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता ASSC रोयाडीह विजय, ओमलायक ने 20 हजार पुरस्कार की राशि से पुरस्कृत किया ।

 

चांडिल (कल्याण पात्रा) सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड के चिलगु पंचायत में PRMC द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

Advertisements
Advertisements

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चांडिल जिप सदस्य ओम लायक,तरूण हेम्ब्रम, बुद्धेश्वर सोरेन अन्य उपस्थिति थे । एक दिवसीय प्रतियोगिता में विजेता टीम ए एस एस सी रोयाडीह को मुख्यअतिथि जिप सदस्य ओम लायक ने प्रथम पुरस्कार की सम्मानित राशि 20 हजार रूपये देकर सम्मानित किया । वही उपायुक्त विजेता को तरूण हेम्ब्रम ने 10 हजार की राशि देकर सम्मानित किया ।

वही कार्यक्रम के समापन पर ओम लायक ने अपने संबोधन में विजेता टीम के सदस्य की हौसला अफजाई करते हुए कहा की वर्तमान में युवा खेल और शारीरिक श्रम से दूर देखा जा रहा है । खेल से युवा मजबूत और राज्य के मजबूत आधार शीला रख सकता है । वही ओम लायक ने कहा की राज्य सरकार ने भी युवाओं के प्रतिभा को बढ़ाने के दिशा में पहल कर रही जिसे पंचायत,प्रखंड, जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर राज्य के लिये योग्य युवा की तलाश रही है । इस मौके पर चिलगु के युवा एवं ग्रामीण उपस्थिति थे ।

You missed