Advertisements

आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के प्रयास से सड़क
दुर्घटना में मरे भुरा महतो के परिजनों को मिला बीमा राशि…….
सरायकेला। आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के प्रयास से 1 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मरे भूरा महतो के परिजनों को बीमा कंपनी की ओर से ₹300000 मुआवजे का भुगतान हुआ है।
Advertisements

हरेलाल महतो ने मौके पर स्वयं उपस्थित होकर मृतक भूरा महतो के परिजन लक्ष्मी महतो को ₹60000, निहारी महतो को ₹180000 और सरस्वती महतो को ₹60000 की चेक राशि ग्रामीणों के सामने प्रदान की। मौके पर उन्होंने कहा कि मौत के बाद परिवार टूट जाता है। मुआवजे की राशि केवल परिवार के उत्थान के लिए है। इसे देखते हुए मृतक के परिजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बीमा की राशि का यथा शीघ्र भुगतान का प्रयास हरेलाल महतो द्वारा किया गया। बताते चलें कि लगभग 1 वर्ष पहले कांदरबेड़ा दोमुहानी मार्ग के डोबो में हाईवा से दुर्घटना होने के कारण 50 वर्षीय भूरा महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
Related posts:
12वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय के सभी सोमवार के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ...
रामगढ़ : पुलिस वाहन चैकिंग अभियान, त्रुटिपूर्ण कागजात एवं बगैर हेलमेट के वाहन चालकों से जुर्माने की...
Adityapur News : द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की अहम बैठक संपन्न , चाण्डिल अनुमण्डल का कमान विश...

