
विधायक सविता महतो ने चौका हाई स्कूल व देवलटांड में किया 11 कमरे के विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शीलान्यास…
2 करोड़ 58 लाख के लागत से होगा दोनों विद्यालय में 11 कमरे वाला दो मंजिला भवन का निर्माण…
चांडिलः सुदेश कुमार चांडिल प्रखंड के चौका हाई स्कूल परिसर व ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड में मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय चौका व देवलटांड में 11 कमरे के विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा चौका व देवलटांड हाई स्कूल परिसर में 2 करोड़ 58 लाख के लागत से 11 कमरे वाला दो मंजिला विद्यालय भवन का निर्माण होगा जिसमें विद्यार्थियों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी।

विधायक ने कहा भवन का निर्माण हो जाने से विद्यार्थियों का पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। जिससे विद्यार्थी माल लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे। विधायक ने भवन निर्माण करने वाले संवेदक को भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व ससमय करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, मुखिया कुनाराम मांझी, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, संजीव टुडू, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

