Advertisements
Spread the love

अभाविप सिंहभूम कॉलेज चांडिल में पांच सूत्रीय मांगों सौपा था,

मांग पुरा नहीं किये जाने को लेकर उग्र आंदोलन की दी

चेतावनी….

चांडिल (परमेश्वर साव ) अभाविप चांडिल नगर इकाई द्वारा सिंहभूम कॉलेज चांडिल में पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था जिसमे एक मांग पूरी हुई स उक्त कॉलेज के प्रत्येक क्लास में डिजिटल बोर्ड प्रबंधन द्वारा लगाया गया और नियमित रूप क्लास भी शुरू हुई इसे लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने सिंहभूम कॉलेज प्रबंधन को धन्यवाद कहा। साथ ही कहा अगर और चार मांग जल्द से जल्द पूरी नहीं होती तो अभाविप उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे .

Advertisements

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरायकेला खरसावां के चांडिल नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को सिंहभूम कॉलेज चांडिल परिसर में विमोचन कार्यक्रम आयोजन किया गया। अभाविप सिंहभूम कॉलेज इकाई के अध्यक्ष अमरनाथ कुंभकार के अध्यक्षता में बैठक हुआ स प्रांतीय अधिवेशन छात्र शक्ति पंजीयन एवं आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए अभाविप झारखंड प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई ने कहा अभाविप का 23 वाँ प्रांतीय अधिवेशन हजारीबाग जिले में हो रहा है। अधिवेशन में जाने वाले कार्यकर्ताओं में चांडिल नगर इकाई से 30 की संख्या में कार्यकर्ता हजारीबाग जाएंगे ।इसे लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया साथी पोस्टर विमोचन करते हुए सामाजिक सहित विभिन्न आवश्यक विषय पर चर्चा किया गया इस अवसर पर पूर्व जिला संयोजक आकाश महतो, कॉलेज अध्यक्ष अमरनाथ कुम्हाकार, कॉलेज उपाध्यक्ष समीर महतो,धनंजय गोराई, आकाश सिंह, सुनील हांसदा, मनी महली, करुणा महतो, सुमन कुमारी,आदि मौजूद थे

You missed