Spread the love

आजसू ने आसनबनी पंचायत में ग्राम प्रभारियों को किया मनोनीत किया, संगठन मजबूती के लिए हुई बैठक…

चांडिल:कल्याण पात्रा

चांडिल। ईचागढ़ विधानसभा के चिलगु प्रधान कार्यालय में चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप के अध्यक्षता आसनबनी पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस अवसर पर आसनबनी पंचायत के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। बैठक में संगठन मजबूती के लिए विचार विमर्श किया गया। वहीं, आसनबनी पंचायत के लिए 15 ग्राम प्रभारियों को मनोनीत किया गया। ग्राम प्रभारियों को संगठन विस्तार, संगठन की मजबूती तथा आजसू के विचारों को जन जन तक प्रचार प्रसार करने का दायित्व सौंपा गया है।

इस अवसर पर आजसू के जिला उपाध्यक्ष बासुदेव प्रमाणिक के प्रयास से पूर्व मुखिया प्रत्याशी गुरुपद सिंह सरदार के नेतृत्व में अनेकों युवाओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए बासुदेव प्रमाणिक ने कहा कि 2019 चुनाव हारने के बाद से ही केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो लगातार जनता की सेवा में लगे हैं और संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है। हरेलाल महतो के सक्रियता से उन्हीं लोगों को परेशानी हो रही हैं जिन्होंने कभी भी आजसू संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास नहीं किया था। बल्कि वैसे लोग संगठन से ज्यादा अपने महत्वकांशा को प्राथमिकता देते थे।

बासुदेव प्रमाणिक ने कहा कि वह 15 वर्ष से आजसू से जुड़े हैं लेकिन इससे पहले कभी भी आजसू इतनी मजबूत नहीं हो पाई थी। हरेलाल महतो को नेतृत्व देने के बाद से ही ईचागढ़ विधानसभा में आजसू मजबूत हो पाई है। बासुदेव प्रमाणिक ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के आजसू कार्यकर्ताओं और जनता ने सहर्ष हरेलाल महतो के नेतृत्व को स्वीकार किया है।

आने वाले चुनाव में आजसू के एक एक कार्यकर्ता जीत हासिल करने के संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बरसात में मेंढक टर्राते हैं उसी तरह अब जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएंगे राजनीतिक मेंढकों की संख्या बढ़ जाएगी। जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए विभिन्न प्रकार का पैंतरा अपनाया जाएगा। इस परिस्थिति में आजसू के एक एक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ खड़ा होकर जनता को दिग्भ्रमित होने से बचाना होगा।

बैठक में पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह, शिवप्रसाद महतो, दिनेश सिंह, प्रदीप गिरी, संजय प्रमाणिक, परसुराम महतो, डॉक्टर सत्यनारायण मुर्मू, जगमोहन महतो, कालीचरण सिंह सरदार, महादेव माहली, आस्तिक प्रमाणिक, दुलाल सिंह, सोनाराम लोहार आदि मौजूद थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…