Advertisements

ईचागढ़ व तिरूलडीह में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया…

चांडिल (विद्युत महतो) अनुमंडल के ईचागढ़ व तिरूलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च कर सौहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने का अपील किया गया। तिरूलडीह थाना के तिरूलडीह स्टेशन बस्ती, मुस्लिम बस्ती तथा ईचागढ़ थाना क्षेत्र के आमड़ा, गौरांगकोचा,वनडीह आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। ईचागढ़ में थाना प्रभारी गौरव मिश्रा व तिरूलडीह थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। वहीं बकरीद पर्व को भाईचारे व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का अपील किया गया। तिरूलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में बकरीद को लेकर फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने कहा कि शांति पूर्वक बकरीद मनाने को लेकर लोगों से अपील किया गया।
Advertisements

Related posts:
पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट निर्माण हेतु मुख्यमंत्री हेमन्त नेऑन...
सरायकेला : खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2024 का हुआ आगाज; पहले मैच में बुरुडीह एफसी ने दीनबंधु एफसी स...
चांडिल : जनता के सहयोग से ईचागढ़ को आदर्श विधानसभा के रूप में पहचान दिलाने का काम करेंगे : हरेलाल महत...

