Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ईचागढ़ में आने को लेकर बीजेपी कार्यकत्ताओं में उत्साह, संकल्प यात्रा में बीजेपी  पुनः पृष्ठ भूमि तैयार करने की तैयारी…

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर पारगामा भवन में गुरुवार को भाजपा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक सपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष फटीक चन्द्र गोराई ने किया। बैठक में 27 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का ईचागढ़ के टीकर हाइस्कूल मैदान में आगमन को लेकर तैयारी पर चर्चा किया गया।

ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारी पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने बुथों के कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक लाने का जिम्मेदारी सौंपा गया। संकल्प यात्रा में टैंट व्यवस्था, कार्यकर्ताओं का बैठने का व्यवस्था, महिला मोर्चा के महिला कार्यकर्ताओं का बैठने का अलग व्यवस्था करने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपा गया।

मालूम हो कि 27 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर हाइस्कूल मैदान में भाजपा का संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं कार्यक्रम प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को ईचागढ़ विधानसभा में बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत व संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी बैठक किया गया।

उन्होंने कहा कि गांव गांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष व तमाम वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपा गया।

मौके पर जिला अध्यक्ष बिजय महतो, प्रभारी विनोद सिंह,महामंत्री राकेश सिंह, भाजपा नेता विनोद राय,सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर दास महतो, भूषण मुर्मू, अनिता पारित, नकूल घोष, मनोहर दास, अनिल सिंह , मनोरंजन महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisements

You missed