Advertisements
Spread the love

रोड के दोनों तरफ सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे

Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता 

दुमका । उपराजधानी दुमका की बात कर तो सरकार जहां एक ओर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर सख्ताई से कार्रवाई करने का दावा करती है। वहीं उपराजधानी दुमका में ज्यादातर जगह पर सड़कों की आड़ में धड़ल्ले से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं जिन्हें कोई पूछने वाला ही नहीं है। जहां भी सड़क बनाई जाती है वहां जगह की चौड़ाई सरकारी रिकाॅर्ड में ज्यादा होती है। जबकि उसे बनाते समय कम चौड़ा किया जाता है। जिससे उस जगह के आसपास रहने वाले मौका देखते ही उस खाली पड़ी सरकारी जगह पर ईटा,गिट्टी जमा करके कब्जा कर लेते है बाद में प्रशासन की लापरवाही के चलते उस पर पूरी तरह से कब्जा किया जाता है। इससे दुमका जिला में करीब 80 प्रतिशत से ज्यादा गलियां और रास्ते सिकुड़ चुके हैं। इसका खमियाजा भी लोगों को ही भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही नजारा दुमका के गिलान पाडा.व सराय रोड में देखा जा रहा है रोड के दोनों साइड ईटा जमा कर देने से जाम लग जाता है। लोगों ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे सरकारी सड़क पर अवैध कब्जों के कारण हर दिन हजारों लोगों को परेशानी होती है। अवैध कब्जों से सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण सुबह और दोपहर को जाम लग जाता है।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर