Advertisements
Spread the love

पत्रकार विजय कुमार को पितृ शोक,अंतिम संस्कार आज….

Chandil / Sudesh Kumar । चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के पत्रकार विजय कुमार गोप के पिताजी सुरेंद्र नाथ गोप उम्र 83 वर्व का निधन बीते रात को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में हुई, बताया जा रहा है कि पूर्व से ही लम्बी बिमारी से ग्रस्त थे । हाल के दिनों में ही मर्सी में ईलाज रत थे । और स्वस्थ्य होकर अपने पैतृक घर पितकी लाया गया था । अचानक गुरूवार की शाम को तबीयत बिगड़ी और मर्सी पंहुंचे जहां टीएमएच रेफर कर दिया गया जहां मध्यरात्रि को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है ।

Advertisements

आज शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पितकी से शव यात्रा निकाली गई और बामनी नदी में अंतिम संस्कार किया गया । विजय कुमार गोप के पिता दिवंगत सुरेंद्र नाथ गोप वर्ष 2000 में रेलवे कर्मचारी से सेवानिवृत्त हुए थे