Advertisements
Spread the love

विधायक ने कुकडु के सिरूम पुनर्वास स्थल में किया प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन…

आम जनता के लिए 24 घंटा तात्पर्य रहती हूं- साबिता महतो…

 

चांडिल: सुदेश कुमार  : रविवार को कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ु पुनर्वास स्थल में झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से ईचागढ़ विधायक सविता महतो उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो ने किया ।कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार को लेकर चर्चा किया गया। संगठन में नये युवाओं एवं महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए बुथ स्तरीय सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। विधायक ने एक एक पंचायत अध्यक्षों व प्रभारियों से क्षेत्र का विकास योजनाओं का जानकारी लिया।

Advertisements

किस पंचायत में ओर अधिक विकास योजनाएं, जो सबसे ज़रूरी है वैसे कामों को प्राथमिकता तय करने को कहा गया। विधायक ने संगठन संबंधी जानकारी भी लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने व विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को गांव के लोगों के साथ उनके द्वारा किए गए विकास योजनाओं का जानकारी देने एवं अन्य ग्रामीणों को भी संगठन में जोड़ने व सबको साथ लेकर चलने का पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, तालाब, पीसीसी पथ सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गलत आरोप लगाकर जेल भेजने से कुछ विकास कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगभग सभी सड़कों पर कार्य किया जा रहा है। जलसंकट से निजात पाने के लिए हरेक गांवों में तालाब निर्माण, मरम्मती,चापाकल ,जल मीनार आदि बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों तक विकास योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों का जानकारी देना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ है। उन्होंने पंचायत अध्यक्षों को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाकर सदस्य बनाने का अपील किया।

मौके पर केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो,बिस सूत्री उपाध्यक्ष नावकिशोर हांसदा,प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो, रामरतन महतो, निरंजन महतो अरुण महतो,कित्तिवास महतो,अंसार अंसारी,साहजहां मोमिन,हरेकृष्ण महतो,स्वपन महतो,युधिष्ठिर माझी,सुर्य कांत,जगन्नाथ महतो, गोपेश्वर कुमार,प्रकाश महतो,रामेश्वर महतो,अघनु माझी,सहित, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?