Advertisements
Spread the love

मिलन चौक से 25 जुलाई को अपहरण किये गये नाबालिक बच्चा को ईचागढ़ पुलिस ने रांची से किया बरामद, अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल….

चाण्डिल (कल्याण पात्रा) ईचागढ़ थाना क्षेत्र से 25 जुलाई को नाबालिक बच्चे का अज्ञात अपराधी के द्वारा अपहरण किया गया था । जिससे लेकार चाण्डिल अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने आपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बताया की ईचगढ़ थाना कांड संख्या 63/2023 दिनांक 01 अगस्त 2023 के धारा 363 दर्ज, मिलन चौक से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण का मामला मानेजर राठौर के आवेदन पर किया गया था ।

Advertisements

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर चाण्डिल अनुसंधान करते हुये गहन छानबीन और गुप्त सूचना एवं तकनीकी शाखा की अहम जानकारी के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया और ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा और पु0अ0नि0 शैलेन्द्र टुडू सहित सुरक्षा बल के साथ रांची के मौसीबाड़ी, मलाकौचा, जगन्नपुर थाना ध्रुवा से मनपुरन मलार उम्र 37 वर्ष को हिरासत में लेकर पुछताछ के बाद उसके निसानदेही पर नाबालिक नागेन्द्र रौठर उम्र 9 वर्ष को सकुशल बरामद किया ।

वही ईचागढ़ पुलिस ने मनपूरन मलार के गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त टेम्पू सं0 जेएच 01 सीपी 5293 को बरामद किया । वही गिरफ्तार अपहरण के अरोपी मनपूरन को जेल भेज दिया गया ।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित