Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा के लिए हुआ कलश यात्रा…

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के सपादा सोलोआना कमेटी द्वारा शुक्रवार को शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने सुवर्ण रेखा नदी से पवित्र जल लेकर भव्य कशल यात्रा कर पुरे गांव का भ्रमण करते हुए शिव प्राण प्रतिष्ठा स्थल पर पहुंचे और जलाभिषेक के साथ वैदिक रीति रिवाज के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार कर पवित्र नदी से प्रतिष्ठित जल कलश में लेकर महिलाएं नगर कीर्तन व गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे।

हर हर महादेव, बोल बम के नारों से कलश यात्रा गुंजायमान रहा। नाचते गाते श्रद्धालु कलश यात्रा के भोले नाथ का जयकारा से मानो पुरे वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा का रश्म शुभारंभ किया गया जो रात्री तक चलेगा । गांव में एक भी शिवालय नहीं होने से ग्रामीणों ने सामुहिक रूप से चंदा कर शिव लिंग गांव में प्रतिष्ठा करने योजना बनाई और आखिर ग्रामीण पवित्र श्रावण महीना के शुभअवसर पर बाबा भोलेनाथ का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया।

वहीं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साहू व भाजपा नेता विनोद राय ने बताया कि सपादा जैसे सुदुरवर्ती गांव में इस तरह का एकता है कि ग्रामीण राम मंदिर हरी मंदिर का भी निर्माण किया है और आज कलश यात्रा के साथ शिव लिंग का प्रतिष्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब शिव मंदिर भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा । उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि कृर्षी प्रधान गांव होने के बावजूद कृर्षी कार्य के साथ ही साथ यहां हर धार्मिक अनुष्ठान किया जाता रहा है।

मौके पर मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया तपन सिंह मुंडा, उपमुखिया संजय सिंह मुंडा, सुग्रीव महतो आदि उपस्थित थे।

 

 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements