Advertisements
Spread the love

विधायक सविता महतो ने चांडिल डाकबंगला निवासी का टीएमएच से कराया 87 हाजार का बिल माफ…

चांडिल: कल्याण पात्रा   चांडिल  के बुरुडूंगरी डाकबंगला निवासी शांति वाला तंतुवाई का पैर में इंफेक्शन की समस्या होने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया था। इस दौरान वे स्वास्थ्य हुए और इलाज के दौरान उनका अस्पताल में बकाया बिल काफी हो गया। परिजनों ने कुछ बिल चुकाने के बाद बाकी बचे शेष बिल चुकाने में असमर्थता जताते हुए बेटे बनमाली तंतुवाई ने इसकी जानकारी झामुमो नेता मंत्री महतो व सीताराम महतो को दिए।

Advertisements

उन्होंने मामले कि जानकारी विधायक सविता महतो को दिया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर करीब 87 हाजार रुपये का बिल माफ करते हुए शांति वाला तंतुवाई को अस्पताल से छुट्टी दिलाई। विधायक के इस नेक कार्य के लिए परिजनों ने विधायक सविता महतो का आभार व्यक्त किया। उक्त बात की जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य सह आप्त सचिव काबलु महतो ने दिया।